December 23, 2025
घने कोहरे का रेल परिचालन पर असर, भागलपुर पहुंच रही लंबी दूरी की ट्रेनें लेट || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। शीतलहर के बीच भागलपुर समेत पूरे क्षेत्र में घने कोहरे और धुंध का असर अब रेलवे परिचालन पर भी दिखाई देने लगा है। दूसरे राज्यों और प्रदेशों से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंच रही हैं। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के बीच यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि लगातार पड़ रही धुंध और कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार बेहद धीमी कर दी गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनें धीरे-धीरे अपने गंतव्य की […]