July 30, 2025
भागलपुर रेलवे स्टेशन का पीसीसीएम ने किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और अव्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर (PCCM) उदय शंकर ने बुधवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की व्यवस्थाओं, रखरखाव, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उदय शंकर ने बताया कि भागलपुर स्टेशन मालदा डिवीजन के महत्वपूर्ण और बड़े स्टेशनों में से एक है, जहां से लंबी दूरी की दर्जनों ट्रेनें संचालित होती हैं। उन्होंने स्टेशन परिसर में जल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता, बैठने की सुविधा और यात्री सुविधा केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया। स्टेशन के बाहरी हिस्से की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यात्री अक्सर ट्रैफिक जाम और अवैध दुकानों के कारण परेशान […]