December 30, 2025
भारत ने साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन में पुरुष व महिला दोनों वर्गों का खिताब जीता || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में अव्वल रहकर खिताब अपने नाम किया। बीएन क्लब, रामनगरी, आशियाना, पटना में संपन्न इस चैंपियनशिप के फाइव्स इवेंट के अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच में भारतीय पुरुष टीम ने श्रीलंका को लगातार दो सेटों में 35-10 और 35-16 से हराया। महिला वर्ग में भी भारत ने श्रीलंका को 35-13, 35-13 से पराजित कर विजेता टीम बनकर चैंपियनशिप समाप्त की। इस प्रकार श्रीलंका दोनों वर्गों में उपविजेता रही, जबकि नेपाल और भूटान को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। चैंपियनशिप के डबल्स और मिश्रित युगल इवेंट का खिताब भी भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा। इस दौरान पुरुष टीम की ओर से के अरुण कुमार, दीपक […]