August 10, 2025
भवानीपुर में रंगदारी, लूट और गोलीबारी के आठ महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव में रंगदारी, लूट और गोलीबारी की गंभीर घटना के आठ माह गुजर जाने के बाद भी नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस लापरवाही से न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित नवनीत सिंह, पिता स्वर्गीय नारायण प्रसाद सिंह, ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक, भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी और बिहार के डीजीपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने लिखा है कि भवानीपुर थाना कांड संख्या 12/25 के तहत नामजद अभियुक्तों के खिलाफ अब तक कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे अभियुक्त अब खुलेआम हथियार के साथ गांव में दहशत फैला रहे हैं। […]