June 24, 2025
भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 162 लीटर विदेशी शराब बरामद, स्कॉर्पियो वाहन जब्त ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरमास्क और वाहन जाँचDESK2025नवगछिया के भवानीपुर थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 162 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह शराब एक स्कॉर्पियो वाहन से बरामद की गई, जिसे नवगछिया से खगड़िया की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भवानीपुर थाना की टीम ने एनएच-31 स्थित भगवान पेट्रोल पंप के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान नवगछिया की ओर से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 10 पीए 3652) को देखकर चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। […]