Tag Archives: Bihar Gramin bank

बिहार ग्रामीण बैंक, भागलपुर ने लगाया रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। सतर्कता जागरूकता अभियान सप्ताह के उपलक्ष्य में बिहार ग्रामीण बैंक, भागलपुर (क्षेत्रीय कार्यालय) के तत्वावधान में सोमवार को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, मायागंज में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक के कर्मियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। क्षेत्रीय प्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार घोष के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यालय और शाखाओं के सदस्य इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर न केवल जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता और मानवता की भावना को भी बढ़ाते हैं। शिविर में लगभग 20 व्यक्तियों ने रक्तदान किया और साथ ही स्वास्थ्य जांच का […]

Noimg

बिहार ग्रामीण बैंक बिहपुर के सामने से मोटरसाइकिल की चोरी ||GS NEWS

गणतंत्र दिवसनवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक बिहपुर के सामने गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे अज्ञात चोर ने एक मोटरसाइकिल का हेंडिल लॉक तोड़कर गायब कर दिया। मामले को लेकर ख़रीक थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी राजीव कुमार मंडल पिता ब्रजनंदन मंडल ने बिहपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। आवेंदन में लिखा है कि दोपहर करीब 2:30 बजे रूपीए निकासी करने ग्रामीण बैंक आया था। लाल रंग का हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल बीआर 10 वाई 2026 को बैंक के बाहर लगाकर बैंक के अंदर गया। वही 30 मिनट बाद जब बैंक से बाहर आया तो मोटरसाइकिल वहां से गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। DESK 04 B