September 2, 2025
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर दिया गया प्रशिक्षण ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025एईओ, अकाउंटिंग टीम, एफएसटी, एसएसटी, भीएसटी, भीभीटी को दिया गया प्रशिक्षण भागलपुर । समीक्षा भवन, समाहरणालय, भागलपुर में अपराह्न 02ः30 बजे बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के स्वच्छ, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु प्रतिनियुक्त सभी एईओ, अकाउंटिंग टीम, एफएसटी, एसएसटी, भीएसटी, भीभीटी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके कर्तव्यों एवं दायत्वों के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग, नोडल पदाधिकारी जिला व्यय अनुश्रवण कोषांग एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी भागलपुर द्वारा उपस्थित सभी एईओ, अकाउंटिंग टीम, एफएसटी, एसएसटी, भीएसटी, भीभीटी को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 हेतु अभ्यथियों के निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 40 लाख है। […]