January 3, 2026
बिहपुर में रेल ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत || GS NEWS
बिहपुरChanchal Jhaनवगछिया । कटिहार-बरौनी रेलखंड के बिहपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर आरपीएफ पोस्ट के सामने रेल ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के मधुरा ग्राम निवासी मसो रुआवजा खातून (29 वर्ष) पत्नी मरहूम असलम आलम के रूप में की गई है। बिहपुर रेल जीआरपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतका बिहपुर जमालपुर स्थित अपनी बीमार बहन से मिलने के लिए जा रही थी। वह किसी ट्रेन […]