January 9, 2026
बिहपुर में दो दिवसीय उर्स-ए-पाक व जश्न-ए-मेहराजे मुस्तफा 16 और 17 जनवरी को || GS NEWS
बिहपुरChanchal Jhaनवगछिया : बिहपुर स्थित खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में सूफी संत और धर्मगुरु हजरत सैयदना बाबू हुजूर नेहाल अहमद खान कादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैहे का सालाना दो दिवसीय उर्स-ए-पाक एवं जश्न-ए-मेहराजे मुस्तफा आगामी 16 और 17 जनवरी को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। खानकाह से मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी की सुबह कुरान खानी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद ईशा की नमाज के उपरांत मजारे शरीफ पर चादरपोशी, गुलपोशी, फूलपोशी और नियाज-फातिहा अदा की जाएगी। इसके बाद भव्य जलसे का आगाज होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से उलमा-ए-कराम और शोअरा-ए-इस्लाम शिरकत करेंगे। 17 जनवरी को खानकाही कव्वाली, महफिल-ए-शमा तथा कुल शरीफ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने […]