January 22, 2026
पत्नी को ससुराल छोड़, घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर पेट्रोल पंप के समीप एनएच 31 पर बुधवार संध्या करीब 7 बजे बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में टकरा गया। घटना इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर इलाज के लिए पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के मोबाइल से पहचान हुई। जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी। मृतक खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर ग्राम निवासी जय किशोर साह का इकलौता पुत्र सुमित कुमार साह उम्र 30 वर्ष बताया गया। जानकारी के […]