July 4, 2025
बायपास थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, अस्पताल परिसर में भटके परिजन ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। बायपास थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि सूरज अपने मामा के घर से लौट रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही बायपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सूरज के शव को मायागंज अस्पताल भेजा। जैसे ही परिजनों को हादसे की जानकारी मिली, वे अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने सूरज का शव अज्ञात स्थिति में पड़ा देखा। परिजनों ने जब पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए बरारी थाना कैंप में संपर्क किया, तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि “बड़ा बाबू” नहीं हैं, उनके […]