February 6, 2026
कोसी पार बगड़ी टोला कदवा में भीषण आग, चार परिवारों के बासे जलकर राख, लाखों की संपत्ति नष्ट || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया ।कोसी नदी के पार स्थित बगड़ी टोला कदवा गांव में लगी आग से चार परिवारों के बासे जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस अगलगी की घटना में भारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों में सुरेंद्र मंडल, राजकिशोर मंडल, संजय मंडल और सुशील मंडल शामिल हैं, जिनके बासे आग की चपेट में आ गए। घटना के संबंध में बताया गया कि आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठते देख शोर मचाया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। पीड़ित सुरेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि आग लगने से दो बकरियां झुलसकर मर गईं, वहीं मवेशियों के चारे, पानी […]