August 23, 2025
क्रिएटिव टैलेंट हंट की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, बच्चों ने जताया आभार, कहा – थैंक यू ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया के जीरोमाइल स्थित सन वैली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 की लिखित परीक्षा का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। अंग प्रदेश के प्रतिष्ठित समाचारपत्र जीएस न्यूज द्वारा आयोजित इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के आठवें अंक में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया। परीक्षा में विद्यालय के सभी वर्गों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को पाँच वर्गों में विभाजित किया गया था – किड्स (एलकेजी एवं यूकेजी), प्री-जूनियर (कक्षा 1 व 2), जूनियर (कक्षा 3 से 5), सीनियर (कक्षा 6 से 8) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 9 व 10)। परीक्षा OMR शीट पर ली गई, जिसमें प्रतिभागियों को 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल करने के लिए 50 मिनट का समय दिया […]