December 23, 2025
नवगछिया क्रिकेट लीग के लिए चयन शिविर 23 दिसंबर को होगा आयोजित || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड की बैठक सोमवार को फूड प्लाजा, नवगछिया में आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंडों के खिलाड़ियों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। बैठक के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रथम चरण का चयन शिविर 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे तेतरी मैदान, नवगछिया में आयोजित किया जाएगा। इस चरण में गोपालपुर प्रखंड, रंगरा प्रखंड, इस्माइलपुर प्रखंड और नवगछिया नगर परिषद के रजिस्टर्ड खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों के लिए अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। दूसरे चरण में अन्य प्रखंडों के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। बैठक में एनसीएल बोर्ड के अध्यक्ष सरोज कुमार झा, सचिव संतोष कुमार, प्रखंड संयोजक अशोक सिंह, मुकेश सिंह, नीतीश गोस्वामी, सूरज लाठ सहित […]