December 11, 2025
बाल भारती विद्यालय में साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर विशेष सेमिनार आयोजित || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में नवगछिया पुलिस जिला द्वारा साइबर सेफ्टी, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एसडीपीओ नवगछिया ओम प्रकाश, एसएचओ रविशंकर सिंह और सब-इंस्पेक्टर दिव्या प्रभा थे। तीनों ने बच्चों को रोचक उदाहरणों और वास्तविक घटनाओं के आधार पर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा कि “डिजिटल युग में बच्चों का साइबर सुरक्षित रहना अत्यंत आवश्यक है। सोशल मीडिया का सतर्कता के साथ उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।” एसएचओ रविशंकर […]