Tag Archives: D M ne

डीएम ने मॉक पोल प्रशिक्षण का किया निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में आगामी विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को इंटर स्तरीय प्लस टू विद्यालय, जिला स्कूल भागलपुर में आयोजित मॉक पोल प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस प्रशिक्षण में सभी पीठासीन पदाधिकारियों (पी) और प्रथम मतदान पदाधिकारियों (पी1) को ईवीएम पर 100-100 मॉक पोल कराने तथा वीवीपैट से पर्ची निकालकर मिलान करने की प्रक्रिया सिखाई जा रही थी। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान गेट के बाहर मोबाइल जमा करने की व्यवस्था, मतदान कर्मियों द्वारा मॉक पोल करने और वीवीपैट से पर्ची निकालने की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के […]

Noimg

डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में सितंबर माह का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी, भागलपुर डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा किया गया। निरीक्षण वाणिज्य कर कार्यालय, भागलपुर के समीप स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस में संपन्न हुआ। इस दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और मशीनों की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, जदयू के जिला प्रतिनिधि मृत्युञ्जय कुमार कुशवाहा एवं निर्वाचन शाखा के कर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। DESK2025

Noimg

डीएम ने किया राजस्व महा अभियान का निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शनिवार को सबौर अंचल में चल रहे राजस्व महा अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक समर्थ जतिन कुमार, अपर समाहर्ता दिनेश राम और वरीय उपसमाहर्ता अंकिता कुमारी भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने कर कमलों से कई लाभार्थियों को जमाबंदी पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार द्वारा राजस्व अभिलेखों में मौजूद त्रुटियों के निराकरण के लिए 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक राजस्व महा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान घर-घर जाकर राजस्व संबंधी शिकायतों या परिवादों का निष्पादन किया जा रहा है और अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों को ठीक किया जा रहा है। इस महाअभियान में परिमार्जन, मापी, दाखिल-खारिज और अवैध […]

Noimg

डीएम ने शहरी क्षेत्र के कई वार्डो का भ्रमण कर गणना प्रपत्र सत्यापन कार्य का किया मुआयना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गणना प्रपत्र संग्रह के उपरांत मतदाता सूची में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक तथा मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के नाम की सूची भागलपुर जिले के राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों को 18 जुलाई 2025 को समीक्षा भवन में आयोजित बैठक में उपलब्ध कराते हुए उन्हें अपने बी एल ए के माध्यम से इसका सत्यापन करवा लेने का आग्रह किया गया था। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा आदेश जारी करते हुए 23 जुलाई को प्रत्येक मतदान केंद्र में तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर बीएलओ को अपने बीएलए, सहायक कर्मी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस सूची का सत्यापन करने […]

Noimg

डीएम ने श्रमिकों के हित में जन जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने श्रम संसाधन विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में चलाए जा रहे योजनाओं ‌ के प्रचार प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटक की एक टीम को विभिन्न प्रखंडों, चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन इत्यादि में जन जागरूकता हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, श्रम अधीक्षक, (योजना-सह-बोर्ड), श्रम अधीक्षक, (अधिनियम) तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। दरोगा प्रसाद राय महिला प्रशिक्षण एवं औद्योगिक केंद्र नामक एजेंसी का नुक्कड़ नाटक हेतु श्रम संसाधन विभाग के बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा चयन किया गया। दस सदस्यीय नुक्कड़ नाटक की टीम भागलपुर जिलांतर्गत भागलपुर जंक्शन, तिलकामांझी चौक, जीरोमाईल चौक, सबौर, अकबरनगर रेलवे स्टेशन, सुलतानगंज रेलवे स्टेशन, विभिन्न प्रखंड कार्यालय इत्यादि […]

Noimg

डीएम ने कटाव स्थल पर तटबंध निर्माण कार्य का किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

इस्माइलपुर बिंद टोली अवस्थित बांध के स्पर संख्या 7 और 8 के बीच 142 मीटर तटबंध में चल रहा है निर्माण कार्य नवगछिया : भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा सोमवार को नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर बिंद टोली अवस्थित बांध के स्पर संख्या 7 और 8 के बीच 142 मीटर में वर्ष 2024 में हुए हुए टूटान पर चल रहे तटबंध निर्माण एवं तटबंध ऊंचीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया गौतम कुमार द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में इस्माइलपुर बिंद टोली अवस्थित बांध के . स्पर संख्या 7 और 8 के बीच 142 मीटर में हुए टूटान स्थल पर विभागीय अनुमति एवं संविदा के आधार पर 33.5 करोड रुपए की लागत […]

Noimg

डीएम ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : भागलपुर जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीप बोरिंग समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि 594 विद्यालयों में पीने योग्य पानी के लिए डीप बोरिंग का कार्य कराया जा रहा है, जिसमें 103 विद्यालयों में कार्य पूर्ण हो गया है और शेष में कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 15 दिनों के अंदर लंबित डीप बोरिंग का कार्य पूर्ण किया जाए। शिक्षकों के लंबित भुगतान और सेवान्त लाभ मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश भी दिया गया। समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी विद्यालयों का निरीक्षण रोस्टर के अनुसार निरीक्षी पदाधिकारी/कर्मी द्वारा सप्ताह में […]

Noimg

डीएम ने किया स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : भागलपुर जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि भागलपुर जिलान्तर्गत निजी क्लिनिकों के द्वारा अपने संस्थान अंतर्गत प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाएँ, विशेषकर एएनसी, टीकाकरण, प्रसव, परिवार नियोजन से संबंधित आंकड़ों की प्रविष्टि भारत सरकार के वेब पोर्टल (एचएमआईएस) पर नहीं की जा रही है, जिसके कारण जिले की संपूर्ण उपलब्धि परिलक्षित नहीं हो रही है। जिला पदाधिकारी ने सभी निजी क्लिनिकों के संचालकों को निदेश दिया कि वे उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं से संबंधित आंकड़ों की प्रविष्टि हर माह की 5वीं तारीख तक अचूक रूप से पोर्टल पर अपलोड करवाएं। जिन निजी क्लिनिकों द्वारा उक्त कार्य […]

डीएम का जनसंवाद आज, तैयारी पूरी ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया बुधवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन गोपालपुर प्रखंड के लालजी मध्य विद्यालय सिंघिया मकंदपुर के निकट व अभिया काली मंदिर के प्रांगण में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देंगे तथा ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुनेंगे। ग्रामिणों की समस्याओं को दूर करने को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी देंगे। एसडीओ उत्तम कुमार मंगलवार की दोपहर को प्रखंड मुख्यालय गोपालपुर पहुंच कर डीएम के जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा बीडीओ व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों से लिया। DESK 04 B

Noimg

डीएम ने किया नवगछिया एसपी के साथ गंगा व कोसी नदी में कराये जा रहे कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर – जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार की दोपहर को नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के साथ जल संसाधन विभाग द्वारा नवगछिया अनुमंडल में गंगा व कोसी नदी में कराये जा रहे कटाव निरोधक कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने इस्माईलपुर-बिंद टोली के स्पर संख्या एक में एक करोड रुपये की लागत से कराये गये कार्यों व कैंप कार्यालय के निकट स्पर संख्या छह एन के निकट कराये जा रहे बोल्डर क्रेटिंग व जिओ बैग पीचिंग के कार्यों का अवलोकन किया. रंगरा चौक प्रखंड के ज्ञानी दास टोला में पन्द्रह करोड रुपये की लागत से कराये जा रहे कार्य को भी उन्होंने देखा. कोसी नदी में जहांगीरपुर बैसी, गुवारीडीह, मरैचा व सकुचा, बागजान बांध का निरीक्षण किया. उन्होंने कैंप […]