



भागलपुर । भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शनिवार को सबौर अंचल में चल रहे राजस्व महा अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक समर्थ जतिन कुमार, अपर समाहर्ता दिनेश राम और वरीय उपसमाहर्ता अंकिता कुमारी भी उपस्थित थीं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने कर कमलों से कई लाभार्थियों को जमाबंदी पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार द्वारा राजस्व अभिलेखों में मौजूद त्रुटियों के निराकरण के लिए 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक राजस्व महा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान घर-घर जाकर राजस्व संबंधी शिकायतों या परिवादों का निष्पादन किया जा रहा है और अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों को ठीक किया जा रहा है।

इस महाअभियान में परिमार्जन, मापी, दाखिल-खारिज और अवैध दखल-कब्जा जैसी तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इससे रैयतों और किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।














