Tag Archives: Dahej

दहेज प्रताड़ना मामले में महिला थाना की कार्रवाई, दयानंद मिश्रा गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : महिला थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त दयानंद मिश्रा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 दिसंबर 2024 को वादिनी ने महिला थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की कि उनके पति एवं ससुराल वाले उन्हें दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। महिला थाना में दिनांक 13.12.2024 को कांड संख्या 48/24 दर्ज की गई। यह मामला धारा 126(2)/85/88/288/76/115(2)/3(5) बीएनएस एवं 3/4 दहेज अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के दौरान पुलिस ने लगातार सबूत और गवाहों के ब्योरे जुटाए। इसके परिणामस्वरूप, दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को कांड में संलिप्त […]

Noimg

दहेज के लिए पत्नी की मारपीट हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। विगत 11 जून को वादी बेगुसराय जिला के चरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मंझौल निवासी नीतीश कुमार पिता सुरेश चौधरी के लिखित आवेंदन के आधार पर इनकी भांजी भवानीपुर थाना क्षेत्र के बिरबन्ना निवासी रूबी देवी पति विक्रम चौधरी को पति एवं ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए मारपीट कर हत्या कर देने के आरोप में भवानीपुर थाना कांड संख्या- 85/24 सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज किया गया। अनुसंधान के क्रम में विगत 26 जून को कांड में संलिप्त हत्यारोपी बिरबन्ना निवासी विक्रम चौधरी पिता हिरन चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK 04 B

Noimg

दहेज की मांग कर महिला को पीटकर दिया तलाक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के मिल्की का मामला नवगछिया प्रखंड के मिल्की निवासी सोनम खातून ने नवगछिया महिला थाने में दहेज की मांग कर पीटने व तलाक देने के बाबत केस दर्ज कराने को आवेदन दिया है।जिसमें उसने पति मोहम्मद फैयाज ,देवर मोहम्मद रिजवान ,मोहम्मद इमरान ,ननद साजदा खातून ,माजदा खातून ,सास सकीना खातून ,ससुर मोहम्मद फिरोज एवं मोहम्मद बेचन को नामजद आरोपी बनाया है। अपने आरोप में बताया की 24 मई को 8बजे रात्रि उपरोक्त नामजदों ने मुझे पीटने लगा।वहीं पति मोहम्मद फैयाज ने कहा शादी के बाद बच्चा भी हो गया। अपने बाप से एक लाख रुपये और बाइक लेकर आओ तभी घर में रहने देंगे।मैं बोली पिताजी गरीब है। एक लाख रुपया व मोटरसाइकिल कहां से देंगे। तब पति व […]

Noimg

दहेज को ले महिला की हत्या मामले पति गिरफ्तार||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – सोमवार की शाम झंडापुर ओपी पुलिस ने दरोगा पवन सिंह की अगुवाई में मड़वा गांव छापेमारी कर दहेज की मांग को लेकर महिला की हत्या मामले में नामजद पति को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार पति का नाम का चंदन राय है. इस बाबत मृतका के भाई भास्कर कुमार ने दहेज को लेकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराया था. जिसने उसने पति चंदन कुमार राय ,सास नीलम देवी व चाचा चन्द्रकिशोर राय को नामजद किया था.अपने आरोप में बताया था की शादी के बाद ही दहेज के लिये प्रताड़ित करने लगे थे.अक्सर मायके भागलपुर में छोड़ कर चले जाते थे.बीते वर्ष 23 नंबवर शाम सात बजे पिताजी को फोन पर सूचना दिया की आपकी बेटी ने आग लिया है.निधि […]