Tag Archives: DDC Ne sabaur prakhand Ka bhraman Kar vibhinn vibhago ki pargati ki Samiksha ki

Noimg

डीडीसी ने सबौर प्रखंड का भ्रमण कर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की || GS NEWS

सबौरChanchal Jha0

भागलपुर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने मंगलवार को सबौर प्रखंड का भ्रमण कर प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान सरकार की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। समीक्षा बैठक में डीडीसी ने सभी विभागों को योजनाओं के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ आम जनता तक पहुंचना चाहिए, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव, पोषण अभियान तथा दवाओं की उपलब्धता की स्थिति की जानकारी ली गई। डीडीसी ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ […]