December 19, 2025
डीईओ कार्यालय में देवी-देवताओं की तस्वीरें तोड़े जाने पर हंगामा, एबीवीपी कार्यकर्ता पहुंचे कार्यालय || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय में दीवारों पर टाइल्स में लगी देवी-देवताओं की तस्वीरों को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में डीईओ कार्यालय पहुंचे और इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की घटना से आम लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। घटना को लेकर डीईओ कार्यालय परिसर में […]