January 19, 2026
डिब्रूगढ़–गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया समेत पूर्वोत्तर भारत के यात्रियों को मिलेगी बेहतर रेल सुविधा नवगछिया : यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने डिब्रूगढ़ और गोमतीनगर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू करने की घोषणा की है। यह ट्रेन कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, छपरा और गोरखपुर होते हुए चलेगी, जिससे बिहार और पूर्वोत्तर भारत के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। 18 जनवरी को प्रधानमंत्री ने गाड़ी संख्या 05949 डिब्रूगढ़–गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन कर हरी झंडी दिखाकर संचालन का शुभारंभ किया था। अब इसका नियमित संचालन शुरू हो गया है। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 15949/15950 डिब्रूगढ़–गोमतीनगर–डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन डिब्रूगढ़ से 30 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार को और […]