October 14, 2025
डीएम और एसएसपी ने बरेहपुरा बूथ का किया निरीक्षण ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने संयुक्त रूप से 156-भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, बरेहपुरा स्थित पांच मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एएमएफ के अंतर्गत मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं—जैसे रैंप, पेयजल, महिला एवं पुरुष शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, छाया और बैठने की सुविधा—का बारीकी से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर सह निर्वाची पदाधिकारी, 156-भागलपुर को निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर इन सुविधाओं को समय पर सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी डॉ. चौधरी ने कहा कि इस […]