September 25, 2025
दुर्गा पूजा को लेकर आयोजित हुई जिला शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में गुरुवार को जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में तथा वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत की उपस्थिति में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा महासमिति, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, काली बड़ी पूजा कमेटी सहित अन्य समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अपनी-अपनी समस्याओं व सुझावों को रखा। इनमें सड़कों की सफाई, विसर्जन घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था, कई सड़कों की मरम्मती, गांगटा पोखर की सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था, पंडालों में पर्याप्त महिला पुलिस बल की तैनाती और घाटों पर बैरिकेटिंग जैसी मांगें प्रमुख थीं। बैठक को संबोधित करते हुए जिला दंडाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति की उपासना, पवित्रता और आस्था का पर्व है। विगत वर्षों […]