



नवगछिया । आगामी दुर्गा पूजा को लेकर भवानीपुर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभू कुमार एवं संचालन अतिरिक्त प्रभारी धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने किया। बैठक में भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर, भवानीपुर दुर्गा मंदिर, नारायणपुर दुर्गा मंदिर, रेलवे-स्टेशन नारायणपुर दुर्गा मंदिर, चौहद्दी दुर्गा मंदिर के आयोजनकर्ता व मेला कमिटी के बीच आपसी सौहार्द शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पुजा मनाने की अपील की।

थानाध्यक्ष श्री शंभु ने बताया कि दुर्गा पुजा के दौरान मंदिर परिसर में महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात रहेगें। अश्लील गाना एवं शरारती तत्वों के विरुद्ध पैनी नजर रहेगी। सभी मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश पूजा समिति व आयोजनकर्ता को दिया गया। लाइसेंस लेना अनिवार्य है।विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बैठक में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, मेला समिति के सदस्य एवं प्रबुद्धजन मौजूद थे।














