December 18, 2025
बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री से की मुलाकात, शिक्षा सुधार को लेकर सौंपा ज्ञापन || GS NEWS
बिहपुरChanchal Jhaनवगछिया ।बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक ई. शैलेंद्र ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण विकास को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन मंत्री को सौंपा। मुलाकात के दौरान विधायक के साथ उनकी पुत्री कोमल कृति भी उपस्थित थीं। विधायक ई. शैलेंद्र ने ज्ञापन के माध्यम से बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में केंद्रीय हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बुनियादी ढांचे और शैक्षिक सुविधाओं की गंभीर कमी है। […]