December 18, 2025
राष्ट्रीय एकता शिविर की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक, क्षेत्रीय निदेशक ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर स्थित तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए यह दिन ऐतिहासिक रहा। बिहार-झारखंड क्षेत्रीय निदेशालय के निदेशक श्री विनय कुमार का आगमन राष्ट्रीय एकता शिविर की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक तथा प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों के निरीक्षण के उद्देश्य से हुआ। राष्ट्रीय एकता शिविर के सफल आयोजन को लेकर लगातार निरीक्षण और बैठकों का सिलसिला जारी है। सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक की अगुवाई में स्वयंसेवक आनंद के नेतृत्व में आयोजित एनएसएस परेड का क्षेत्रीय निदेशक द्वारा निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। इसके पश्चात वे टीएनबी महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्राचार्य आवास, स्टेडियम तथा अल्पसंख्यक छात्रावास का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल के चयन को लेकर मारवाड़ी महाविद्यालय के महिला प्रभाग का निरीक्षण किया […]