Tag Archives: Ganga ke

गंगा के घटते जलस्तर के बावजूद नरकटिया बाँध में कटाव तेज, 100 फीट तक धँसा बाँध, ग्रामीणों में दहशत ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट के बावजूद नरकटिया बाँध पर कटाव का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी कटाव की रफ्तार तेज रही और बाँध का लगभग 100 फीट हिस्सा अतिरिक्त रूप से धँस गया। इससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार की देर शाम बाँध के करीब 100 फीट हिस्से के धँसने की जानकारी मिली थी। बुधवार की सुबह निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कटाव का दायरा और बढ़ गया है। गंगा का बहाव तेजी से तट के समीप पहुँच रहा है, जिसके कारण मिट्टी ढहकर नदी में समाती […]

गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बनी हुई, लोगों और मवेशियों के लिए परेशानी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

अकबरनगर : गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नगर और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस कारण लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बाढ़ प्रभावित लोग किसी तरह घरों की छतों या ऊंची जगहों पर रहकर अपने जीवन-यापन का प्रयास कर रहे हैं। अकबरनगर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गंगापुर पूरी तरह से बाढ़ग्रस्त है। श्रीरामपुर गांव के वार्ड आठ और दस का इलाका भी प्रभावित हुआ है। उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय श्रीरामपुर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया, इसलिए अब पठन-पाठन कन्या मध्य विद्यालय हाई स्कूल के परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा बसंतपुर, खेरैहिया, हरीनगर, भवनाथपुर और किसनपुर […]

Noimg

गंगा के बढ़ते जलस्तर से नवगछिया में गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड कार्यालयों का किया गया अस्थाई स्थानांतरण ||GS NEWS 

गंगानवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। विशेष रूप से गोपालपुर और इस्माइलपुर प्रखंडों के अंचल कार्यालयों में गंगा का पानी प्रवेश कर चुका है, जिससे वहां सामान्य कार्य संचालन संभव नहीं रह गया है। केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में गंगा नदी के जलस्तर में और वृद्धि की संभावना जताई गई है। इस स्थिति को देखते हुए नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ने त्वरित निर्णय लेते हुए गोपालपुर एवं इस्माइलपुर के प्रखंड सह अंचल कार्यालयों को अस्थाई रूप से नवगछिया स्थानांतरित करने का निर्देश जारी किया है। प्राप्त निर्देशानुसार, गोपालपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय को अनुमंडल परिसर स्थित […]

Noimg

गंगा के बढ़ते जलस्तर से गोपालपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय में पानी का प्रवेश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

फसलों को भारी नुकसान, कई क्षेत्रों में सड़क संपर्क बाधित नवगछिया – गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। शुक्रवार को ब्रह्मोत्तर बांध के ऊपर से पानी बहने के कारण प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित अंचल कार्यालय परिसर में पानी प्रवेश करने लगा। पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने आरटीपीएस काउंटर, कंप्यूटर सहित अन्य जरूरी उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया। कार्यालय परिसर में जलजमाव के कारण सरकारी कामकाज भी प्रभावित होने लगा है। बाढ़ का पानी सुकटिया बाजार, सैदपुर–तीनटंगा मार्ग, सैदपुर मंदिर क्षेत्र और गोपालपुर के राजपूत टोला तक फैल चुका है। राजपूत टोला के […]

Noimg

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध से हटाए गए अतिक्रमण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध से हटाए गए अतिक्रमण कई घरों को कराया गया खाली नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध पर बसे लोगों को हटाने की कार्रवाई की गई। तटबंध एवं आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गोपालपुर अंचलाधिकारी रोशन कुमार एवं थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में तटबंध को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान तटबंध पर बसे कई परिवारों को हटाया गया। कुछ लोगों ने प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए स्वयं अपने घरों को हटा लिया, जबकि कुछ […]

Noimg

गंगा के रौद्र से ध्वस्त हुए एनएच 80 का कराया जा रहा है मरम्मत, अभी भी बड़े वाहनों का आवागमन बाधित ||GS NEWS

गंगाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर: गंगा के रौद्र रूप से ध्वस्त हुए एनएच 80 के हिस्से की मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है। ह्यूम पाइप डालकर पानी का निकास किया जा रहा है और उसके ऊपर डाम्बर और ईंट बिछाकर सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है। हालांकि, एनएच 80 के किनारे का कटाव बढ़ता जा रहा है, जिससे करीब 150 मीटर तक किनारा कट चुका है। 10 दिन पहले एनएच 80 का एक हिस्सा गंगा के तेज बहाव में ध्वस्त हो गया था, जिसके कारण भागलपुर और झारखंड के बीच का संपर्क टूट गया था। फिलहाल मरम्मत कार्य के बाद केवल छोटे वाहनों का आवागमन संभव हो पाया है, जबकि बड़े वाहनों का परिचालन अभी भी बाधित है। हर साल गंगा का […]

Noimg

गंगा का जल स्तर बढ़ने से कल्याणपुर मोतीचक दियारा जलमग्न, ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी ||GS NEWS

गंगाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के सुलतानगंज क्षेत्र में गंगा नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसके परिणामस्वरूप सुलतानगंज प्रखंड के कल्याणपुर मोतीचक दियरा बाढ़ की चपेट में आ गया है। इस बाढ़ ने कई घरों, खेतों और आने-जाने के रास्तों को जलमग्न कर दिया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों, जैसे विनोद मंडल, गौतम कुमार, और सविता देवी ने बताया कि पिछले चार से पांच दिनों से गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण पूरा कल्याणपुर मोतीचक दियरा क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हो गया है। कई घरों और एकड़ भर खेतों में पानी भर गया है, और मुख्य मार्गों पर भी पानी आ जाने […]

Noimg

गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है, जिला प्रशासन ने बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा घाटों पर की बेरीकेडिंग ||GS NEWS

गंगाबाढ़बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : गंगा ने भागलपुर में विकराल रूप धारण कर लिया है। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते 36 घंटे में गंगा के जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। जलस्तर में हो रही इस लगातार वृद्धि के कारण अजगैबीनाथ धाम घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। ऐसे में भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं को बेरीकेडिंग के अंदर स्नान करने की सलाह दी जा रही है। सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ के साथ-साथ स्थानीय नाविक और गोताखोर को 24 घंटे तैनात किया गया है। हालांकि, गंगा अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। DESK 04 B

Noimg

गंगा के कटाव में पक्का मकान कटने पर प्रोत्साहन राशि नहीं मिली, तो एसडीओ को दिया आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK 04 B0

नवगछिया. रंगरा ओपी के ज्ञानीदास टोले में गंगा नदी के कटाव में पक्का मकान कटने व प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर पीड़ित ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित नरेश महतो, मीना देवी ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया है. पीड़ितों ने बताया कि वर्ष 2022 में गंगा नदी के कटाव में मेरा घर कट गया था. वर्ष 2022 में प्रोत्साहन राशि की सूची में मेरा नाम था, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला है. इस संबंध में चार अगस्त को रंगरा सीओ को आवेदन दे चुका हूं. सीओ ने बताया कि आठ दिन बाद आना. आठ दिन बाद उनसे मुलाकात नहीं हो पायी. सीओ तीन चार माह से […]

Noimg

गंगा के तेज बहाव में डूबे युवक मिला शव ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा गंगा जहाज घाट पर बुधवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने आए सिंघिया मकनपुर गाँव के निवासी 36 वर्षीय निलेश कुमार स्नान करने के दौरान गंगा के पानी में डूब गया था। जहां दूसरे दिन गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने शाम तक खोज की लेकिन युवक का पता नहीं चला। रात्रि 9:00 बजे पानी की सतह पर उपलाता युवक का शव घटनास्थल के थोड़ी दूरी पर मिला। सूचना मिलने पर परिजन गंगा घाट पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की 6 वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और एक बेटा विशाल कुमार है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं देर रात तक गंगा घाट पर […]