December 10, 2025
अजमेरीपुर बैरिया में गंगा की धारा सुधार कार्य शुरू, IWAI टीम ने संभाला मोर्चा || GS NEWS
गंगाChanchal Jhaभागलपुर के नाथनगर प्रखंड स्थित अजमेरीपुर बैरिया में गंगा की जलधारा को सुचारू बनाने और जलस्तर बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने सुधार कार्य की शुरुआत कर दी है। अंचलाधिकारी और नाथनगर थाना पुलिस की मौजूदगी में इन्लैंड वाटर सर्वे विभाग की टीम ने स्थल पर पहुंचकर तकनीकी प्रक्रिया का कार्य प्रारंभ किया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्य गंगा की धारा को मोड़ने के लिए नहीं, बल्कि घाटों तक पर्याप्त जलस्तर बनाए रखने और जलप्रवाह को व्यवस्थित करने के लिए किया जा रहा है। गंगा में जमा सिल्ट हटाए जाने से जलधारा पहले की तुलना में अधिक सुचारू होगी, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल उपलब्धता में सुधार होगा। इंटेक वेल तक पानी की कमी […]