August 21, 2025
लतरा के पास गंगा प्रसाद धार में डूबने से वृद्ध की मौत ||GS NEWS
गोपालपुरनवगछियाDESK 110नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव के समीप गंगा प्रसाद धार में गुरुवार की सुबह स्नान करने गए एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पशुपालक कमलेश्वरी यादव उर्फ बिलो यादव (75) के रूप में हुई है। मृतक की पुत्रवधू रुक्मिणी देवी ने बताया कि सुबह उनके ससुर घर से निकले थे। कुछ ही घंटे बाद सूचना मिली कि वे पानी में डूब गए हैं। जब परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि शव पानी में तैर रहा है। परिजनों के अनुसार, कमलेश्वरी यादव प्रतिदिन गंगा स्नान करने जाया करते थे। स्नान के दौरान पैर फिसलने से वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो […]