July 29, 2025
हल्की बारिश में जलमग्न हुआ स्कूल, एक कक्षा में सिमटी बच्चों की पढ़ाई ||GS NEWS
sultanganjबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिला के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत मिरहट्टी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बिरबन्ना में हल्की बारिश के बाद ही कक्षाओं में पानी भर गया, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई। शनिवार की रात से हो रही रिमझिम बारिश के कारण विद्यालय भवन के अंदर पानी घुस गया, जिसके कारण शिक्षकों को सभी बच्चों को एक ही कक्षा में बैठाकर पढ़ाई करानी पड़ी। विद्यालय की शिक्षिका नीलम कुमारी तथा शिक्षक प्रशांत कुमार, रंजन कुमार और प्रविण कुमार ने बताया कि बारिश होते ही यह स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्कूल भवन में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार पानी अंदर घुस जाता है, जिससे बच्चों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि एक ही कक्षा […]