December 5, 2025
हरनाथचक में मारपीट में युवक गंभीर, मायागंज रेफर ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी बासुकी कुमार, पिता सुबोध मंडल, गुरुवार को मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल अवस्था में उन्हें तत्काल नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। DESK2025