December 10, 2025
रंगरा शैलेंद्र मंडल हत्याकांड: परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की अपील || GS NEWS
रंगरा चौकChanchal Jhaनवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के मसुदनपुर बैसी में बीते 4 नवंबर की रात हुई जघन्य हत्या का मामला अब भी अनसुलझा है। घटना में 60 वर्षीय वृद्ध किसान शैलेंद्र मंडल, पिता स्व. मंगल मंडल, को उनके घर के बाहर मचान पर सोए हुए अवस्था में धारदार हथियार से बेरहमी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की पुतोह पूजा देवी के बयान पर रंगरा थाना कांड संख्या-267/25 दर्ज की गई थी। हालांकि घटना को एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद रंगरा पुलिस अपराध के मुख्य कारणों तक नहीं पहुँच पाई है और न ही हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर सकी है। मृतक के परिवार को पुलिस की जांच प्रक्रिया पर […]