May 16, 2025
होमगार्ड बहाली में 13 साल की देरी से नाराज़ अभ्यर्थियों का भागलपुर में प्रदर्शन, बोले – नौकरी नहीं तो वोट नहीं! ||GS NEWS
बिहारबैठकभागलपुरDESK2025डीएम से मिले अभ्यर्थी, कहा – नियुक्ति नहीं मिली तो जारी रहेगा आंदोलन भागलपुर में गुरुवार को होमगार्ड बहाली की 13 वर्षों से लंबित प्रक्रिया के खिलाफ सैकड़ों अभ्यर्थियों ने ज़िला समाहरणालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। सभी प्रखंडों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने “नौकरी नहीं तो वोट नहीं”, “हमारा हक हमें दो” जैसे नारे लगाते हुए सरकार से जल्द बहाली प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्ष 2011 में होमगार्ड बहाली के लिए आवेदन मंगाए गए थे। शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन भी हो चुका है, लेकिन 13 साल बीत जाने के बावजूद अब तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। उन्होंने सरकार पर गंभीरता न दिखाने और बार-बार सिर्फ आश्वासन देकर समय टालने […]