January 21, 2026
इस्माईलपुर में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण बनाने को शांति समिति की बैठक || GS NEWS
इस्माईलपुर प्रखंडChanchal Jhaनवगछिया । इस्माईलपुर थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष धीरज कुमार और अंचलाधिकारी गौरव प्रकाश ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने सभी से आपसी भाईचारे, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के साथ सहयोग करें। उन्होंने बताया कि डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा और जुलूस, विसर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक […]