July 1, 2025
जगतपुर में मारपीट की घटना में महिला घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया पुलिस जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव की 60 वर्षीय जयमाला देवी मारपीट की एक घटना में घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी पारिवारिक विवाद को लेकर सोमवार को हुई मारपीट में जयमाला देवी, पति मंगल यादव को गंभीर चोटें आईं। परिजनों द्वारा उन्हें आनन-फानन में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। DESK2025