January 18, 2026
जज की पत्नी को गोली मारने का आरोप, दहेज और तलाक विवाद में हुआ खूनी हमला || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : समस्तीपुर सिविल कोर्ट में पदस्थापित न्यायिक दंडाधिकारी संतोष कुमार शाह की पत्नी वंदना कुमारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वंदना कुमारी ने अपने भैसुर समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। यह घटना गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी ग्राम के समीप हुई। पीड़िता वंदना कुमारी ने बताया कि उनका मायका कहलगांव में है और वर्ष 2019 में उनकी शादी गोड्डा जिले के हनवारा निवासी संतोष कुमार शाह से हुई थी। उस समय उनके पति भागलपुर में कोचिंग चलाते थे। इसी दौरान उनके पति का एक युवती से अवैध संबंध हो गया। बाद में […]