December 24, 2025
लायन्स क्लब नवगछिया टाउन द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के सौजन्य से बुधवार, 24 दिसंबर को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब डायरेक्टर लायन अजय कुमार रुंगटा के सहयोग से झलू दास टोला स्थित छगूरी मंडल के निवास पर 50 कंबलों का वितरण किया गया। वहीं, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ के सहयोग से भीम दास टोला, तिनटंगा स्थित राजकुमार रजक के निवास पर 50 कंबलों का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां ने की, जबकि संचालन क्लब सचिव लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]