August 28, 2025
जिला पशु क्रूरता निवारण सोसाईटी की हुई बैठक ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । उपविकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला पशु क्रूरता निवारण सोसाईटी की बैठक आयोजित की गई। डॉ अंजली कुमारी सिन्हा, जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। उप विकास आयुक्त के निदेशानुसार कार्यकारिणी समिति में शामिल पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पशु क्रूरता से संबंधित तथ्य सुझाव रखने के क्रम में सर्व प्रथम डॉक्टर संतोष कुमार, प्रभारी सहायक कुक्कुट पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा जिला में पशु क्रूरता में पकड़ाए पशुओं के रखरखाव हेतू कांजी हाउस निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा गया। पुलिस उपाधीक्षक नवगछिया व भागलपुर सदर द्वारा पशु क्रूरता नियमावली की मांग की गई एवं कार्याकारिणी में शामिल सदस्यों का मोबाईल नंबर साझा करने की […]