November 4, 2025
जीविका दीदियां चला रहीं मतदाता जागरूकता अभियान, बढ़ेगा मतदान ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के साथ-साथ अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान जोर पकड़ रहा है। मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने गांव-गांव जाकर लोगों से मतदान के दिन मतदान केंद्र तक अवश्य पहुंचने की अपील की। उन्होंने रंगोली, मेहंदी, नारे लेखन और संकल्प सभा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। रैली के दौरान “पहले मतदान, फिर जलपान” और “हर वोट है जरूरी” जैसे नारे गूंजते रहे। संकल्प सभा के दौरान जीविका दीदियों ने स्वयं मतदान […]