July 23, 2025
कलबलिया धार में नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जपतेली गांव में मंगलवार को एक किशोर की गंगा नदी की कलबलिया धार में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जपतेली निवासी राजेश राय के पुत्र प्रिंस राय के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर प्रिंस अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित कलबलिया धार में नहाने गया था। नहाने के दौरान उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों ने उसे काफी खोजबीन के बाद पानी से निकाला। मंगलवार की संध्या मृत किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। मृतक के दादा सुबोध राय ने बताया कि उनका पोता […]