Tag Archives: ke

Noimg

टीएमबीयू में स्थापित होगी तिलकामांझी की 18 फीट ऊंची प्रतिमा, राष्ट्रपति के हाथों अनावरण की संभावना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद तिलकामांझी की 8 फीट ऊंची और करीब 800 किलो वजनी कांस्य प्रतिमा विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित की जा चुकी है। इस प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से किए जाने की संभावना है। इसके लिए जुलाई माह में राष्ट्रपति को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आमंत्रित किया गया है। राजस्थान के सुतार परिवार ने गढ़ी प्रतिमा जानकारी के अनुसार, यह भव्य कांस्य प्रतिमा जयपुर स्थित प्रसिद्ध सुतार परिवार द्वारा अत्यंत कलात्मक ढंग से तैयार की गई है। इसे टीएमबीयू परिसर के तिलकामांझी पार्क में एक विशेष चबूतरे पर स्थापित किया गया है। चबूतरे सहित इसकी कुल ऊंचाई लगभग 18 […]

लूट कांड के आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 23 नवंबर 2022 को वादी ऋषिकांत कुमार के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि कोरचक्का फूलौत से नयाटोला नवगछिया आने के क्रम में विषहरि स्थान मंदिर के समीप 01 मोटरसाईकिल पर सवार 03 अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर इनका मोटरसाईकिल एवं मोबाईल लूट लिया गया था। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 362/22, धारा- 392 / 394 भादवि दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।अनुसंधान के क्रम में तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान कर कांड में लूटी गई मोटरसाईकिल एवं मोबाईल को बरामद किया गया था तथा कांड में फरार चल रहे अपराधकर्मियों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में रविवार को कांड में संलिप्त अपराधकर्मी मधेपुरा जिला के फुलौत थाना क्षेत्र के बड़ीखाल […]

भागलपुर के 20 नवाचारी शिक्षक होंगे सम्मानित, 12 मई को किशनगंज में होगा प्रमंडल स्तरीय समारोह ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : ‘दि बिहार टीचर्स – हिस्ट्री मेकर्स (टीबीटी)’ एवं ‘मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा’ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 12 मई को किशनगंज स्थित माता गुजरी मेडिकल कॉलेज में प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में भागलपुर और पूर्णिया प्रमंडल के 20 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इन शिक्षकों का चयन उनके विद्यालयों में नवाचार, तकनीकी प्रयोग, और बच्चों को आनंददायी वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के आधार पर किया गया है। भागलपुर से चयनित शिक्षकों में बिवेका नंद सिंह, अर्जुन केशरी, उत्तम कुमार, बिजली कुमारी, अमरनाथ झा, दिलीप कुमार रजक, लीना कुमारी और अंजनी भारती शामिल हैं। टीबीटी मंच के संस्थापक डॉ. कुमार गौरव ने बताया कि यह मंच बिहार के […]

Noimg

प्रगति यात्रा के कार्यक्रम स्थलों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 1 फरवरी 2025 को प्रगति यात्रा कार्यक्रम निर्धारित है। प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर युद्ध स्तर पर आगमन की तैयारी की जा रही है। गुरुवार को तैयारी का जायजा लेने जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी आला अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल ईश्वर नगर अवस्थित रेलवे अंडर पास के समीप पहुंचे। वहां उन्होंने स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा की व्यवस्था एवं मुख्यमंत्री के काफिले के पड़ाव स्थल के संबंध में संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार का भी विलंब ना हो सके। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेरीकेटिंग बनाया जा रहा है। तदोपरांत वे गुरहट्टा चौक- लोहिया पुल होते हुए आईसीसीसी पहुंचे जहां उन्होंने द्वितीय एवं तृतीय मंजिल पर अवस्थित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल […]

Noimg

जेएलएनएमसीएच के गायनी विभाग में कोलपोस्कोपी पर वर्कशॉप आयोजित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

गर्भाशय कैंसर की जांच और उपचार पर विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी भागलपुर: ऑब्स्ट्रेटिक्स एंड गाइनीकोलॉजिकल सोसाइटी और जयप्रभा मेदांता अस्पताल, पटना के संयुक्त तत्वावधान में जेएलएनएमसीएच के गायनी विभाग में कोलपोस्कोपी पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप गर्भाशय के मुंह के कैंसर की जांच और उपचार के लिए नई तकनीकों पर केंद्रित थी। कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षकों ने गर्भाशय कैंसर की पहचान और इसके उपचार के उन्नत तरीकों पर चर्चा की। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और चिकित्सकों को नवीनतम तकनीकों से परिचित कराना था। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों ने भाग लिया और नई जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने कहा कि समय पर जांच […]

Noimg

भैंस को खेत मे जाने से मना किया तो पिता पुत्र के साथ दबंगों ने की मारपीट, थाना में दिया आवेंदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालदीपुर निवासी पशुपति नाथ उर्फ रीति झा पिता स्व ऊचित लाल साह ने शनिवार को बिहपुर थाना में मारपीट करने को लेकर अभियूक्त के विरुद्ध आवेदन देकर कांड दर्ज कराया है। आवेदन में जमालदीपुर निवासी बबलू झा पिता जयंत लाल झा को अभियूक्त बनाते हुए लिखा है कि शनिवार की सुबह बबलू झा की भैंस मेरे खेत मे चली जाती थी। जिसको लेकर मेरे पुत्र छोटू कुमार ने मना किया। जिसके बाद दबंगों ने हम दोनों पिता-पुत्र के साथ लाठी डंडे से बेरहमी से मारपीट किया जिसमें वृद्ध पिता का सिर फट गया। बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर किया गया। पीड़ित ने आवेंदन में लिखा है कि […]

Noimg

उद्घाटन के 80 दिन बाद भी नवनिर्मित मॉडल अस्पताल में इलाज शुरू नहीं ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

पहले चरण में इमरजेंसी विभाग होगा चालू भागलपुर सदर अस्पताल परिसर में 22 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक मॉडल अस्पताल का उद्घाटन हुए 80 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मरीजों का इलाज शुरू नहीं हुआ है। 6 सितंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से ऑनलाइन माध्यम से इस अस्पताल का उद्घाटन किया था। मॉडल अस्पताल में 100 बेड की सुविधा है और इसे मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया है। हालांकि, उद्घाटन के तीन माह पूरे होने के बावजूद, सदर अस्पताल को नवनिर्मित मॉडल अस्पताल में शिफ्ट करने का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। जनवरी में इमरजेंसी सेवा […]

Noimg

सत्संग के दूसरे दिन स्वामी रघुनंदन महाराज के प्रवचनों से श्रद्धालु हुए मंत्र मुग्ध ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया : सत्संग के दूसरे दिन स्वामी रघुनंदन महाराज के प्रवचनों से श्रद्धालु हुए मंत्र मुग्ध. संतमत सत्संग के दूसरे दिन पूर्व विधायक बीमा भारती, जिला परिषद सदस्य रानी भारती एवं जिला परिषद सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि प्रतिमा कुमारी ने भी सत्संग में पहुंचकर स्वामी हरि नंदन महाराज से आशीर्वाद लिए एवं उनके अमृतवाणी से लाभ उठाई. जानकारी देते हुए सत्संग के अध्यक्ष पूर्व सरपंच नंदकिशोर मंडल, सचिव अजीत कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि कल सत्संग की समाप्ति होगी. सत्संग में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने सत्संग की महिमा को जाना. स्वामी हरि नंदन महाराज ने कहा जिस तरह से शबरी ने राम को पाने के लिए दिन-रात भजन सत्संग किया इस तरह से मनुष्य को भी मनुष्य तन […]

Noimg

रुपये के लालच में दूसरों के बदले परीक्षा दे रहे चार आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजे गए ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: बाल भारती विद्यालय नवगछिया परीक्षा केंद्र पर शिक्षक पात्रता परीक्षा में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया, जहां चार आरोपितों को दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। जानकारी देते हुए नवगछिया के एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि केंद्राधीक्षक द्वारा बायोमेट्रिक जांच के दौरान यह चारों आरोपित फर्जी पाए गए थे। चारों आरोपितों ने रुपये के लालच में दूसरों की जगह परीक्षा दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया और उनके पास से प्रवेश पत्र, पैन कार्ड, और आधार कार्ड बरामद किया। इस संदर्भ में केंद्राधीक्षक के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे परीक्षा में पैसे […]