Tag Archives: khagdiya mein

खगड़िया में दारोगा घूस लेते गिरफ्तार, फर्जी केस मैनेज करने के नाम पर मांगी थी ₹12 हजार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को खगड़िया जिले के मानसी थाना में तैनात दारोगा रोशन कुमार को निगरानी टीम ने ₹12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, दारोगा रोशन कुमार ने एक ट्रैक्टर चालक ऋषि कुमार से फर्जी केस को मैनेज करने के नाम पर ₹12 हजार की मांग की थी। चालक ने दारोगा की इस हरकत से परेशान होकर निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी दारोगा को भागलपुर निगरानी न्यायालय में […]

Noimg

खगड़िया में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर, बिहार के खगड़िया जिले में निगरानी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अलौली अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। सुरेंद्र सिंह पर आरोप था कि वह दाखिल-खारिज के काम के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। सूत्रों के अनुसार, परिवादी ने पहले 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच सौदा 20 हजार रुपये पर तय हो गया। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने अलौली स्थित हेलना पुल के पास जाल बिछाया और सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे भागलपुर निगरानी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। […]