Tag Archives: kharik me

Noimg

खरीक में अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । दिनांक 1 दिसंबर 2025 को खरीक थाना को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम खैरपुर में किसी व्यक्ति के घर में अवैध शराब रखी जा रही है। सूचना के आधार पर खरीक थाना टीम ने छापामारी की और पंकज कुमार के घर से कुल 4 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने पंकज कुमार (पता: चंद्रहास मंडल, खैरपुर, थाना-खरीक, जिला-भागलपुर) को अवैध शराब की खरीद-बिक्री, निर्माण और भंडारण के आरोप में गिरफ्तार किया। इस संबंध में खरीक थाना में कांड संख्या-362/25 दिनांक 01.12.25 के अंतर्गत धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है। DESK2025

खरीक में शराब के नशे में रंगदारी मांगने और मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार || GS NEWS

खरीकनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिले के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरबाड़ी चौक के पास मंगलवार को शराब के नशे में रंगदारी मांगने और मारपीट करने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटु पासवान, पिता स्वर्गीय जुल्लो पासवान, निवासी थाना खरीक, जिला भागलपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में लोगों से रंगदारी की मांग कर रहा था और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर खरीक थाना लाया और उसके खिलाफ खरीक थाना कांड संख्या 329/25 दिनांक 29.10.25 के तहत बी.एन.एस. की […]

खरीक में रंगदारी मांगने और टोटो चालक से मारपीट करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । खरीक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगदारी और मारपीट के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना 6 अक्टूबर 2025 की है, जब थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुलसीपुर में दो व्यक्तियों द्वारा नशे की हालत में एक टोटो चालक से रंगदारी की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर टोटो चालक के साथ मारपीट की गई। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनीष कुमार दास, पिता देवेन्द्र दास, तथा कन्हैया कुमार, पिता पलटू दास उर्फ पलटू शर्मा, दोनों निवासी तुलसीपुर, थाना खरीक, जिला […]

Noimg

खरीक में लूट की घटना विफल, तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार ||GS NEWS

खरीकनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया पुलिस और डायल 112 की त्वरित कार्रवाई से खरीक थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी घटना को विफल कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने तीन अपराधकर्मियों को हथियार, गोली और चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार को नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 4 बजे डायल 112 खरीक टीम को सूचना मिली कि ग्राम मिरजाफरी के पास पीकअप वाहन पर सवार 4-5 अपराधी हथियार के बल पर स्कॉर्पियो सवार राहगीरों के साथ लूटपाट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र […]

Noimg

खरीक में भगवान कार्तिक की प्रतिमा का विसर्जन, श्रद्धालुओं ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने सोमवार को खरीक बाजार स्थित कार्तिक स्थान से भगवान कार्तिक की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया। शोभायात्रा ने प्रमुख मार्गों से होते हुए कल्बलिया घाट तक यात्रा की, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया। शोभायात्रा का मार्ग कार्तिक स्थान से प्रारंभ होकर चैती दुर्गा स्थान, बड़ी काली स्थान, और विश्वकर्मा चौक होते हुए कल्बलिया घाट तक पहुंचा। इस मौके पर महेश साह, पन्ना लाल पासवान, परशुराम कुमार, अंकित कुमार, सौरभ कुमार सुमन और सोनू कुमार ने व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भक्तों को उत्साहित किया। सभी श्रद्धालु भक्ति भाव से भगवान कार्तिक की आरती गाते हुए और जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में धार्मिक गीतों के साथ-साथ […]

Noimg

खरीक में श्री राणी सती दादी का भादो महोत्सव धूमधाम से आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : श्री राणी सती मंदिर सेवा समिति द्वारा खरीक बाजार स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर प्रांगण में भादो महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर प्रांगण में दादी का भव्य दरबार सजाया गया है, जिसमें गोरखपुर से आए भजन गायक कुमार विजय और सुप्रिया सलोनी तथा श्री श्याम भक्त मंडल, नवगछिया ने दादी के भजनों से दादी को खूब रिझाया। सोमवार रात को दादी की ज्योत जलाई गई और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने “दादी की कृपा जिस पर रहती है,” “आओ जी आओ घर का देव मनावा,” “खरीक के मंदिर में दादी विराजे रे,” और “मोटी सेठाणी म्हारो बेड़ो पार लगानो पड़सी ओ मोटी सेठाणी” जैसे भजनों पर झूमते हुए दादी […]

Noimg

खरीक में भाकपा-माले के बैनर तले जुलूस, गरीबों के लिए अनुदान और आवास की मांग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के खरीक चौक पर भाकपा-माले के बैनर तले एक जुलूस निकाला गया, जिसमें महागरीबों के हितों के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं। इस मौके पर भाकपा-माले के जिला सचिव बिदेश्वरी मंडल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को सभी महागरीबों को लघु उद्यमी योजना के तहत 2-2 लाख रुपये का अनुदान देना चाहिए। इसके साथ ही, प्रत्येक गरीब परिवार को पांच डिसमल आवासीय जमीन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने प्रिपेड मीटर लगाने पर भी आपत्ति जताई और इसे गरीबों का खून चूसने वाला कदम बताया। सीओ कार्यालय के सामने आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि बिहार राज्य की 34 प्रतिशत जनसंख्या अत्यंत गरीब है, लेकिन उनके लिए बनाए […]

Noimg

खरीक में शातिर अपराधियों ने आर्म्स से फायर कर मोटरसाइकिल लूटी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

लूटी गई बाइक के साथ एक गिरफ्तार नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के कठेला मोड़ के पास रविवार की देर रात शातिर अपराधियों ने खगड़िया के राहगीर से मोटरसाइकिल, मोबाइल, और नकदी लूट ली। अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की, जिससे राहगीर युवक डर गया। घटना के समय अपराधियों की संख्या छह-सात थी और उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे की है, जब खजरैथा निवासी सोनू कुमार मेडिकल का काम समाप्त कर अपने ननिहाल नया टोला भवनपुरा जा रहे थे। कठेला मोड़ के पास घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें रोका, बाइक की चाबी छीनी और हथियार दिखाकर मोटरसाइकिल लूट ली। अपराधियों ने धमकी दी कि अगर […]

Noimg

खरीक में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के अंभो चौक के पास खनन विभाग ने अवैध रूप से खनन कर रही जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त किया। खनन विभाग के इंस्पेक्टर मनु महेश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अंभो चौक के पास जेसीबी से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। सूचना की सत्यता की जांच के लिए छापेमारी की गई, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय ड्राइवर की मदद से जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त कर खरीक थाना लाया गया। इस कार्रवाई में जेसीबी और ट्रैक्टर पर साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इंस्पेक्टर महेश ने कहा कि खनन विभाग अवैध खनन को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहा है और […]

Noimg

खरीक में मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के खरीक बाजार अंबेडकर चौक के प्रांगण में खरीक भाजपा परिवार के तरफ से सामाजिक न्याय व सामान्ता के साथ आधुनिक भारत की नींव रखने वाले संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई । इसमें बिहपुर के लोकप्रिय विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र, मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह,मंडल महामंत्री अजीत कुमार चौधरी, सौरभ सावरण, निलेश चौधरी, अमीत चौधरी, रूपेश कुमार चौधरी, नवल किशोर दास, सुनील दास, भिखारी दास, शंकर दास, अजय ऋषि देव भीम ऋषि देव मेहता सच्चिदानंद, नवीन कुमार चौधरी उर्फ चुन्नू सहित कई अन्य उपस्थित थे । DESK 04 B