



नवगछिया । दिनांक 1 दिसंबर 2025 को खरीक थाना को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम खैरपुर में किसी व्यक्ति के घर में अवैध शराब रखी जा रही है। सूचना के आधार पर खरीक थाना टीम ने छापामारी की और पंकज कुमार के घर से कुल 4 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की।

पुलिस ने पंकज कुमार (पता: चंद्रहास मंडल, खैरपुर, थाना-खरीक, जिला-भागलपुर) को अवैध शराब की खरीद-बिक्री, निर्माण और भंडारण के आरोप में गिरफ्तार किया। इस संबंध में खरीक थाना में कांड संख्या-362/25 दिनांक 01.12.25 के अंतर्गत धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है।















