Tag Archives: ki

Noimg

सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति की बैठक संपन्न ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पंचायत समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गुंजा देवी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल उपस्थित रहे। बैठक में मंचासीन पदाधिकारियों में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ. कुंदन भाई पटेल तथा पंचायती राज पदाधिकारी मानवेन्द्र कुमार शामिल थे। बैठक में पंचायत समिति के सदस्यों, विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं एवं सभी विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान पंचायत स्तर पर उत्पन्न विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत समिति सदस्यों और मुखियाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस पर संबंधित विभागों के […]

अज्ञात ऑटो की टक्कर से घायल युवक की पटना ले जाते समय मौत ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया-कालिंदीनगर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के पास रविवार की संध्या लगभग साढ़े छह बजे अज्ञात ऑटो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायागंज अस्पताल, भागलपुर से बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच ले जाने के क्रम में मंगलवार सुबह रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कालिंदीनगर वार्ड संख्या 13 निवासी सौरव कुमार (25 वर्ष) पिता दिलीप प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार को शाम के समय सौरव अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से रंगरा बाजार जा रहा था। इसी दौरान हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ऑटो ने उसकी बाइक […]

मुखिया की लापरवाही से गनोरा बादरपुर में नाले की समस्या विकराल, ग्रामीण बेहाल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत निसम्बे पंचायत के गनोरा बादरपुर गांव के लोगों को वर्षों से नाले और सड़क निर्माण न होने के कारण गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के चलते मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है। इससे जहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, वहीं दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासी माया देवी ने बताया कि खुले में शौच की विवशता, कूड़े-कचरे का ढेर और नाले का पानी निकलने का रास्ता न होने से ग्रामीणों की स्थिति नरकीय हो गई है। खासकर बरसात के दिनों में हालात और भी बिगड़ जाते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीते […]

Noimg

प्रधानमंत्री की माता के अपमान पर भड़का गुस्सा, भागलपुर में भाजपा महिला मोर्चा की विरोध यात्रा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी माता के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर आज भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध यात्रा निकाली। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद से जुड़े कुछ लोगों द्वारा इस प्रकार का बयान देना न केवल प्रधानमंत्री की माता का अपमान है, बल्कि पूरे देश की माताओं का अपमान है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध यात्रा की शुरुआत भाजपा भागलपुर जिला कार्यालय से हुई, जहां बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद थीं। सभी कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर कांग्रेस और राजद के खिलाफ नारेबाजी की। महिला […]

Noimg

मोहर्रम की सातवीं पर मुर्तजा अली दरगाह सराय किला घाट में उमड़ी भीड़, फतिया और पाकर के लिए जुटे लोग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मोहर्रम की सातवीं तारीख को शहर के मुर्तजा अली दरगाह सराय किला घाट पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग फतिया के लिए और पाकर बनने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर इमामबाड़े में गहमागहमी का माहौल रहा। लोगों ने दरगाह पर फतिया किया और पाकर बनाकर विभिन्न इमामबाड़ों की ओर रवाना हुए। हर साल की तरह इस बार भी यहां आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए मुर्तजा अली दरगाह कमेटी की ओर से एक कैंप भी लगाया गया, ताकि आने-जाने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। कैंप में व्यवस्था संभालने के लिए सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के कार्यकारी संयोजक महबूब आलम, मीडिया प्रभारी तकी अहमद जावेद, सह संयोजक जिनी […]

Noimg

मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 04 B0

दो मायागंज भागलपुर रेफर एक कि हालत गंभीर नवगछिया। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बिहपुर थानाक्षेत्र के महंत स्थान चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो जाने के कारण बड़ी दुर्घटना हो गई। हादसे में तीन युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। तीनों युवक को बिहपुर थाना पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर लाया गया। घायलों की गंभीरता को देखते हुए दो युवक को भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया। एक युवक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी जिसका प्राथमिक उपचार जारी था। एक युवक की पहचान नवगछिया जपतेली निवासी नीरज राय के रुप में की गई। जबकी दो युवक की पहचान खगड़िया जिले के […]

Noimg

दर्दनाक हादसा: शौचालय की टंकी में लोहे का औजार निकालने के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोदीनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। ये हादसा शौचालय की टंकी से लोहे का औजार निकालने के दौरान हुआ। मृतकों में 35 वर्षीय पुनीत यादव, उसकी 33 वर्षीय पत्नी शाखो देवी और 45 वर्षीय साडू दीनानाथ यादव शामिल हैं। घटना के अनुसार, पुनीत यादव अपने घर के शौचालय में पाइप लगाने का काम कर रहा था, इस दौरान टंकी में एक लोहे का औजार (छैनी) गिर गया। इसे निकालने के लिए उसने टंकी का ढक्कन हटा दिया और अंदर प्रवेश किया, लेकिन भीतर जाते ही दम घुटने से उसकी मौत हो गई। उसे बचाने के लिए जब उसकी पत्नी शाखो देवी ने […]

Noimg

पहले जुमे की नमाज अदा करने उमड़े नमाजी ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया। अनुमंडल क्षेत्र के सभी जामा मस्जिदों में शुक्रवार को माह ए रमजान केपहले जुमे की नमाज अदा की गई। नवगछिया के नवादा, मिलटोला, मक्खातकिया, मुमताज मोहल्ला, रँगरा, गोपालपुर, ख़रीक, नारायणपुर के मस्जिदों में मौलाना के नेतृत्व में नमाज अदा की गई। वही बिहपुर प्रखंड स्थित जामा मस्जिद में इमाम हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी के नेतृत्व में लोगों ने नमाज अदा की। प्रखंड के मिल्की, झंडापुर, जमालपुर, बभनगामा, गौरीपुर, औलियाबाद, नन्हकार, सहोड़ी, लत्तीपुर, मिराचक, हिरदीचक के मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। बिहपुर के खानका ए आलिया फ़रीदिया मोहब्बतिया के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खान फरीदी व नयाब सज्जादानशीन हजरत मौलाना अली शब्बर खान फरीदी ने बताया कि माह ए रमजान के जुमे की हर घड़ी दस हजार […]

इंजीनियरों की टीम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : बरौनी कटिहार रेलखंड के बीच स्थित नवगछिया रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्रालय द्वारा गति शक्ति योजना के तहत योजनाओं की स्वीकृति के बाद विभिन्न कार्य को लेकर सोनपुर डिवीजन के कई सीनियर अधिकारी व इंजीनियरों की टीम के द्वारा नवगछिया स्टेशन का निरीक्षण किया गया । वहीं मौके पर अभियंताओं द्वारा बताया गया कि स्टेशन पर चार दिवारी तोड़कर एक्सीलेटर एवं फुट ओवर ब्रिज भी बनाने के कार्य को देखा गया है । बताते चलें कि नवगछिया स्टेशन पर 22 करोड़ की लागत से कार्य होना है इसको देखते हुए कई जगह से मिट्टी जांच एवं अन्य तरह का कार्य किया जा रहा है । वहीं किसी तरह का यातायात या ट्रेन में कोई बाधित न हो इसके […]

Noimg

घरेलू हिंसा की शिकार हुई महिला,पति ने पीट पीटकर किया लहूलुहान ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा ईलाज नवगछिया : अपने मां और भाभी के उकसावे पर पति ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए लहूलुहान कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला इतनी बुरी तरह घायल हुई की उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। मामला बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा की है। घटना के संबंध में पीड़ित महिला लक्ष्मी देवी (35 वर्ष), पति अमरेश कुँवर ने बताया कि छोटी-छोटी बात को लेकर पति अपने मां सुनीता देवी और भाभी खुशबू देवी के. बहकावे में आकर मेरे साथ बुरी तरह मारपीट करते हैं। बीते बुधवार की सुबह भी मेरे पति ने मेरे साथ मारपीट कर मुझे लहूलुहान कर दिया। जब मैं घायल होकर […]