January 9, 2026
कृषि मंत्री से बिहपुर विधायक की मुलाकात, किसानों के हित में योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : बिहार सरकार के कृषि मंत्री श्री राम कृपाल यादव से बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने मुलाकात कर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों से जुड़ी जमीनी आवश्यकताओं और सरकारी कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के किसान तक सुनिश्चित करना रहा। वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (ड्रिप और स्प्रिंकलर), उन्नत बीज वितरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रीकरण तथा कृषि रोडमैप के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों को बिहपुर क्षेत्र में और अधिक मजबूत तरीके से लागू करने पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों से […]