December 29, 2025
कोसी नदी कटाव की सूचना पर विधायक शैलेश मंडल ने किया स्थल निरीक्षण, त्वरित समाधान का भरोसा || GS NEWS
गोपालपुरChanchal Jhaनवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता दल (यूनाइटेड) विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने जनसरोकार का परिचय देते हुए कोसी नदी में हो रहे कटाव की सूचना मिलते ही त्वरित पहल की। बुधवार को वे नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत नवगछिया प्रखंड की पुनमा प्रतापनगर पंचायत के ग्राम कोरच्चका पहुंचे, जहां कोसी नदी के तेज कटाव से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। विधायक शैलेश मंडल जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ कटाव स्थल पर पहुंचे और स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ कटाव की गंभीरता और उसके स्थायी समाधान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं […]