August 6, 2025
कोसी नदी पार करते समय डूबे 70 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद, मवेशियों के साथ लौटते समय हुई घटना ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा वार्ड संख्या 01 निवासी 70 वर्षीय रामजी सिंह, पिता स्वर्गीय देवो सिंह का शव कोसी नदी से मंगलवार की सुबह बरामद किया गया। वे सोमवार की संध्या अपने मवेशियों को लेकर दियारा से नदी पार कर घर लौट रहे थे, तभी नदी में डूबकर लापता हो गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामजी सिंह आधा दर्जन मवेशियों के साथ दियारा क्षेत्र से कोसी नदी तैरकर पार कर रहे थे। उनके साथ अन्य चरवाहे भी थे जो सुरक्षित नदी पार कर अपने घर पहुंच गए, लेकिन रामजी सिंह नहीं लौटे। देर रात तक जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजन चिंतित हो उठे और उनकी खोजबीन शुरू की। मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे भवानीपुर […]