August 23, 2025
कुल-86.175 लीटर विदेशी शराब बरामद ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया । शुक्रवार को प्रातः करीब 04:30 बजे भवानीपुर थाना को सूचना मिली कि बीरबन्ना चौक के पास एक गाड़ी लावारिस अवस्था में खड़ी हैं। सूचना प्राप्त होते ही भवानीपुर थाना द्वारा उक्त स्थल पर पहुँचकर खड़ी वाहन (टाटा सूमो कार रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर 09 एम 3388 की तलाशी के क्रम में विभिन्न कंपनी के कुल- 86.175 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या- 177/25, धारा- 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। DESK2025