December 18, 2025
गंगा संरक्षण के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय खैरपुर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : उत्क्रमित उच्च विद्यालय, खैरपुर, भागलपुर में भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में गंगा संरक्षण पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भारतीय वन्यजीव संस्थान के नमामी गंगे प्रोजेक्ट के रिसर्चर राज शेखर ने विद्यार्थियों से मुख्यतः राष्ट्रीय नदी गंगा से संबंधित सवाल पूछे। सही उत्तर देने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। क्विज प्रतियोगिता के दौरान राज शेखर ने विद्यार्थियों को गंगा और इसकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के अंत में विद्यार्थियों को गंगा में पाए जाने वाले जलीय जीव जैसे डॉल्फिन, कछुए आदि की रक्षा करने और नदी संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया गया। […]